राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएं चलो हर घर तिरंगा फहराएं- बालाराम मूंढ

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाएं
चलो हर घर तिरंगा फहराएं- बालाराम मूंढ
*संवाददाता:- जगदीश दहिया*
*बायतु:-* भारतीय जनता पार्टी के गिड़ा व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल द्वारा तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
देश में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरा देश धूमधाम से उत्सव मना रहा है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी गिड़ा व पंडित दीनदयाल उपाध्याय मण्डल द्वारा बाड़मेर भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूंढ बायतु के नेतृत्व में गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय से रवाना होकर परेऊ धाम तक यात्रा निकाली। गिड़ा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार व दीनदयाल उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़ अध्यक्षता में रैली का आयोजन हुआ, तिरंगा यात्रा गिड़ा से परेऊ धाम दर्शन कर समाप्त कर मठाधीश श्रीश्री 1008 ओंकार भारतीजी जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। मूंढ ने बताया आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम सब मिलकर 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर पर राष्ट्रध्वज लहराकर बढ़ाएं देश का मान बढ़ाए। मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार व मूलाराम बैरड़ ने बताया कि आजादी 75 वर्ष पूर्ण होने पर गिड़ा मुख्यालय पर 75 फिट तिरंगा से यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में पधारे सभी को कार्यक्रम के संयोजक चनणाराम बैरड़ ने धन्यवाद दिया।
जिला महामंत्री बालाराम मूंढ बायतु, गिड़ा मण्डल अध्यक्ष चुतराराम सुथार, दीनदयाल मण्डल अध्यक्ष मूलाराम बैरड़, बायतु मण्डल अध्यक्ष हिमताराम खोथ, परबतसिंह महेचा परेऊ, नारायणसिंह राजपुरोहित, चिड़िया सरपंच देवाराम मूंढ, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दीपाराम डेलू, ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रावल दर्जी, तिरंगा यात्रा के संयोजक चनणाराम बैरड़, मण्डल महामंत्री गिरधारीलाल साईं, आत्माराम गर्ग सहित सैकड़ों सम्मिलित हुए।