भाजपा जनाक्रोश यात्रा गुडामालानी विधानसभा का समापन पायला कला में हुआ
गुडामालानी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा

गुड़ामालानी/बाड़मेर
गुडामालानी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल ने बताया कि जनाक्रोश यात्रा का रथ का शुभारंभ 3 दिसंबर 2022 को गुडामालानी मुख्यालय से होकर विधानसभा क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायतों में आमसभा के माध्यम से जनता अपनी समस्याओं को लेकर चल रहे
जनाक्रोश यात्रा के रथ के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को अवगत करवा रहे साथ ही अपनी सार्वजनिक लाइट पानी बिजली की अधिकतम समस्या की पीड़ा बताई इस कांग्रेश कार्यकाल में दुखी आम जनता एक जंगलराज कुशासन की तरह इस शासन में जी रहे हैं
किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है आए दिन अत्याचार ,मर्डर, बलात्कार दिनोंदिन घटनाएं बढ़ती जा रही है घोषणा पत्र के अनुसार हर मोर्चे पर रही विफल सरकार के विरोध में भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से आम जनता की पीड़ा को सुनने हेतु व समस्या एवं सुझाव पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित कर इस सरकार के सामने रखे जाएंगे प्रत्येक विधानसभा में इस प्रकार की समस्या का समाधान करवाएं और सुझाव भी लिए गए ताकि आने वाले भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा पत्र में भी सार्वजनिक समस्याओं को शामिल कर सके
गुडामालानी विधानसभा जन आक्रोश यात्रा के तहत गुडामालानी प्रभारी अनुश्री पूनिया प्रधान केरु जोधपुर, विधानसभा विस्तारक रिडमल राम डांगी, प्रदेश संगठन मंत्री के के विश्नोई, विधानसभा संयोजक सुखराम बिश्नोई, विधानसभा बूथ समिति संयोजक अमराराम बेनीवाल, जिला प्रवक्ता प्रहलाद मेघवाल, विधानसभा संयोजक देवाराम पोटलिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सीता चौधरी, विधानसभा के सातों मंडलों के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ,जयकिशन विश्नोई, बाबूलाल मांजू ,भभुता राम भाम्भु, केसाराम सुथार, पुखराज सोनी, रमेश पोटलिया, आडेल प्रधान प्रतिनिधि नगाराम बेनीवाल, प्रभुराम चौधरी मोतीसरा, महामंत्री अशोक सिंह राजावत, बलवंत राम जाणी सैकड़ों की संख्या में दुपहिया वाहन व गाड़ियों के काफिले के साथ भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता एक से बढ़कर एक आम सभा व जनाक्रोश यात्रा रथ के साथ निरंतर लगातार 11 दिन साथ रहे
वह जनता से रूबरू होकर आम जनता की आम सभा के माध्यम से लिखित रूप से प्रारूप पर पत्र के जरिए समस्या व सुझाव लेते हुए पंचायत समिति पायला कला पर जनाक्रोश यात्रा का समापन सैकड़ों की संख्या में आम जनता व कार्यकर्ताओं की आम सभा के साथ किया गया