Rajasthan में पेपर लीक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी आज करेंगे कांग्रेस सरकार का घेराव, सीएम आवास के सामने होगा प्रदर्शन

राजस्थान: राजस्थान में सरकारी भर्ती की परीक्षाओं में पेपर लीक या अन्य धांधलियों के चलते भाजपा पार्टी के पदाधिकारी आज कांग्रेस पार्टी का घेराव करेंगे।

Rajasthan में पेपर लीक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी आज करेंगे कांग्रेस सरकार का घेराव, सीएम आवास के सामने होगा प्रदर्शन
Rajasthan में पेपर लीक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी आज करेंगे कांग्रेस सरकार का घेराव

Rajasthan में पेपर लीक को लेकर भाजपा के पदाधिकारी आज करेंगे कांग्रेस सरकार का घेराव, सीएम आवास के सामने होगा प्रदर्शन राजस्थान:

राजस्थान में सरकारी भर्ती की परीक्षाओं में पेपर लीक या अन्य धांधलियों के चलते भाजपा पार्टी के पदाधिकारी आज कांग्रेस पार्टी का घेराव करेंगे। इसके लिए सबसे पहले आज राज्य में भाजपा कार्यालय के बाहर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गहलोत सरकार का घेराव करेंगे। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सीएम आवास तक पैदल कूच करेंगे।

हालांकि इससे पहले भाजपा द्वारा 13 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री के आवास को घेरकर भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक का विरोध करेंगे।

आपको बता दें इस विरोध प्रदर्शन के लिए भाजपा द्वारा कार्यकर्ताओं से जयपुर आने का अनुरोध किया गया है। उधर, भाजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने चौकस प्रबंध किए हैं, और सिविल लाइंस स्थित फाटक पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।