बी. एन. कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
उदयपुर 19 दिसम्बर 2022, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त बी. एन. कृषि महाविद्यालय के कृषि स्नातक, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का पश्चिमी राजस्थान में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

उदयपुर 19 दिसम्बर 2022, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त बी. एन. कृषि महाविद्यालय के कृषि स्नातक, द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का पश्चिमी राजस्थान में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण के दौरान केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर, कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण, पशु अनुसंधान केन्द्र चाँदन, कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर, खंजूर फार्म, जैसलमेर का विद्यार्थियों द्वारा गहनता से विभिन्न शुष्क क्षेत्र में विकसित की गई तकनीकि के बारें में ज्ञान अर्जित किया।
काजरी के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एस. पी. एस. तंवर ने काजरी द्वारा विकसित उन्नत प्रौद्योगिकी के बारें विस्तृत व्याख्यान दिया तथा कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. पगारिया ने मशरुम, वर्मी कम्पोस्ट, नर्सरी, क्रोप केफेटेरिया इकाई का विद्यार्थियों को अवलोकन कराकर विस्तृत जानकरी प्रदान की।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ दिलीप सिंह ने बताया कि जैसलमेर के रामगढ़ तहसील में इंदिरा गांधी नहर से किसानों द्वारा अपनायी जा रही रबी एवं खरीफ फसलों की कृषि प्रौद्योगिकी के बारें में विद्यार्थियों ने देखकर विश्वास करने के सिद्धांत पर सीख प्राप्त की है। विद्यार्थियों के इस सफल शैक्षणिक भ्रमण में डॉ. फतह लाल शर्मा, डॉ हिना सहीवाला और डॉ पीयूष चौधरी का योगदान रहा। ये जानकारी विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी।