Budget 2023: अमृत काल के बजट में क्या हुआ सस्ता और किन चीजों के बढ़े रेट? जानें किस सेक्टर को मिली सौगात....
Budget 2023: अमृत काल के बजट में क्या हुआ सस्ता और किन चीजों के बढ़े रेट? जानें किस सेक्टर को मिली सौगात....

Budget 2023: अमृत काल के बजट में क्या हुआ सस्ता और किन चीजों के बढ़े रेट? जानें किस सेक्टर को मिली सौगात....
Budget 2023: आज 1 फरवरी के दिन मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल का बजट जारी किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल रंग के बैग में टेबलेट लेकर पहुंची, इस प्रकार मोदी सरकार का यह बजट पहले बहीखाता और अब टेबलेट के माध्यम से पेश किया गया।
आम बजट में कई सारी चीजों को लेकर सरकार की ओर से नई योजनाओं और छूटों को क्रियान्वित किया गया है, ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आम बजट 2023-24 के जारी होने के बाद किन चीजों को खरीदने के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा, और अब कौन-सा सामान आपको सस्ता मिलेगा, इसके साथ ही बजट में किस सेक्टर के लिए किस प्रकार की योजनाओं की घोषणा की गई है और कितने अनुदान की घोषणा की गई है, इसके बारे में भी जानेंगे।
बजट 2000 2324 में क्या हुआ सस्ता?
एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक वाहन, मोबाइल, खिलौने, साइकिल, बायोगैस, सीमा शुल्क और बैटरी के आयात शुल्क में कटौती
बजट 2023-24 में क्या हुआ महंगा?
सिगरेट, सोना चांदी, रसोई गैस की चिमनी
बजट में किसको क्या मिला ? जानें बजट में अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। छोटे उद्योगों जिनका वार्षिक टर्नओवर करीब 3 करोड़ रुपए है, उन्हें कर में छूट प्रदान की जाएगी।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए खाता स्कीम की सीमा को 9 लाख रुपए बढ़ा दिया गया है।
युवाओं के कौशल को विकसित करने के लिए 30 से अधिक स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर खोले जाएंगे।
एकलव्य मॉडल स्कूलों के लिए 38000 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा। इससे आदिवासी छात्रों का विकास होगा। अगले 3 वर्षों में 47 लाख युवाओं को भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता परियोजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
गोवर्धन स्कीम के तहत 500 नए संयंत्र स्थापित होंगे और वैकल्पिक उर्वरक को हुई वृद्धि के लिए पीएम प्रणाम योजना शुरू की जाएगी। महिलाओं के लिए सम्मान बचत पत्र पर सालाना ब्याज दर 7.5% प्रतिशत होगी।
पैन कार्ड को अब पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार द्वारा 35 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया गया है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए भारत में 3 संस्थानों की स्थापना की जाएगी, जोकि स्वास्थ्य, कृषि और शहरी विकास के विकास के लिए काम करेंगे।
इस बार के आम बजट में रेलवे के लिए सबसे अधिक 2.40 लाख का बजट जारी किया गया है।
जनजातीय समूह के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए PMPBTG विकास मिशन सुचारू किया जाएगा।
पूर्ण देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे।
पीएम आवास योजना का फंड 79 हजार करोड़ बढ़ा दिया जाएगा।
गरीबों के लिए राशन और खाद्यान्न की योजना को 1 साल के लिए बढ़ाया गया।
फाइनेंस सेक्टर की मजबूती के लिए टेक्नोलॉजी और ज्ञान के आधार पर एक मजबूत फाइनेंस सेक्टर की दिशा में सरकार काम करेगी।
देश में पर्यटन के क्षेत्र में मिशन मोड पर काम किया जाएगा।
युवाओं के कृषि मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए कृषि कोष की दिशा में भी सरकार कदम बढ़ाएगी। कृषिकोष में भी सरकार 20 लाख करोड़ का कर्ज देने का लक्ष्य साधेगी।
कारीगरों और सिर्फ कारों के लिए भी सरकार द्वारा बजट में सहायता कोष की घोषणा की गई है।
राज्यों के 50 साल के कर्ज को 1 साल के लिए ब्याज रहित बनाया गया है, जिसे वह चुका सकते हैं।
हवाई क्षेत्र की दिशा में काम करने के लिए 50 अतिरिक्त हवाई अड्डा का निर्माण किया जाएगा।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ का अनुदान दिया जाएगा, और 10000 से भी अधिक जैव इनपुट संस्थान खोले जाएंगे।
सोना चांदी और प्लैटिनम भी महंगा होगा।