कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी पर रॉयल्टी ठेकेदार के बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

शिवगंज: शिवगंज क्षेत्र के पालड़ी एम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में अध्यक्ष रताराम देवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रताराम देवासी के दोनों हाथों में फेक्चर है और उन्हें काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

सूत्रों की मानें तो रॉयल्टी कर्मचारियों की गुंडागर्दी का शिकार कोई पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी दर्जनों बार ट्रैक्टर चालकों के साथ मारपीट और उनपर जानलेवा हमला हो चुका है। लेकिन फिर भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा, आखिर इसकी जिम्मेदारी लेगा?

उधर, हमले को लेकर डॉ. पुनीत देवासी ने कहा कि एक ब्लॉक अध्यक्ष पर हमला होना बड़ा निंदनीय है, प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए, वरना जिले में यदि ब्लॉक अध्यक्ष पर भी हमले हो रहे हैं, तो आमजनता का क्या होगा? ऐसे में जिले भर में रॉयल्टी कर्मचारियों द्वारा गुंडागर्दी पर लोगों में आक्रोश बरकरार है।