जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, ललित सिंह सिसोदिया बने अध्यक्ष

उदयपुर जिला तीरंदाजी संघ की वार्षिक साधारण सभा में नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें ललित सिंह सिसोदिया को अध्यक्ष, गिरधारी सिंह चौहान को सचिव और मुदित साहू को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। बैठक में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा हुई और संघ के नए अध्यक्ष ने तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, ललित सिंह सिसोदिया बने अध्यक्ष

कार्यालय, जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर

ओस्तवाल प्लाजा, सुंदरवास, उदयपुर (राजस्थान)

प्रेस विज्ञप्ति

उदयपुर , दिनांक 2 मार्च , जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर की वार्षिक साधारण सभा आज होटल कजरी में संपन्न हुई l जिसमें जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के अगले चार वर्षों ( वर्ष 2025 से वर्ष 2029 ) के लिए चुनाव संपन्न हुए l 

यह जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी गोपाल साहू ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा में राजस्थान राज्य तीरंदाजी संघ के महासचिव एवं पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह गुर्जर , उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक, संघ के अध्यक्ष विनोद साहू , जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक नरपत सिंह चुंडावत की उपस्थिति एवं देख रेख में चुनाव संपन्न हुए l जिसमें जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के अध्यक्ष पद पर ललित सिंह सिसोदिया , सचिव पद पर गिरधारी सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुदित साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए l वही उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल मुंदडा , विपिन मारवाड़ी , यशवंत माथुर एवं संयुक्त सचिव पद पर संजीव सिंह भाटी , ईश्वर लाल मीणा , युगल किशोर मेहता चुने गए l कार्यकारिणी सदस्य पद पर प्रदीप मेहता राधेश्याम सुथार, , डॉ भूपेंद्र सिंह , संतोष कुमार , प्रभु लाल अहारी एवं गोविंद सिंह निर्विरोध चुने गए l निर्वाचन पश्चात, निर्वाचन अधिकारी गोपाल साहू ने सभी पदाधिकारीयो को पद की शपथ दिलवा कर, चुनाव प्रमाण पत्र प्रदान किए l 

बैठक में सर्वसम्मति से जिला तीरंदाजी संघ के मुख्य संरक्षक पद पर गुलाब सिंह चौहान को मनोनीत किया गया l बैठक में अप्रैल माह में उदयपुर में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की गई l नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने उदयपुर में पुन: तीरंदाजी खेल को आगे लाने एवं खिलाड़ियों को हर तरह की मदद देने का आह्वान किया l बैठक के प्रारम्भ में उपस्थिति सभी पर्यवेक्षकों सहित जिला खेल अधिकारी महेश पालीवाल का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया l अंत में नव निर्वाचित सचिव गिरधारी सिंह चौहान ने धन्यवाद ज्ञापित किया l   

निवेदक 

गिरधारी सिंह चौहान 

सचिव 

जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर

मोबाइल न. 9413752861