राजघराने की संपत्ति का बंटवारा
राजघराने की संपत्ति का बंटवारा
जयपुर
राजघराने की संपत्ति का बंटवारा
15 हजार करोड़ का संपत्ति विवाद जयपुर के राजघराने का अदालत के बाहर सुलझ गया है। लड़ाई राजमाता गायत्री देवी के पोते-पोती और उनके सौतेले बेटे पृथ्वी राज सिंह के बेटे विजीत सिंह और अन्य पक्षकारों के बीच चल रही थी।गायत्री देवी के पोते देवराज सिंह और पोती लालित्या कुमारी को जयमहल पैलेस का पूरा मालिकाना हक मिलेगा। उन्हें रामबाग पैलेस में अपने पिता की हिस्सेदारी छोड़नी होगी।जयपुर के महाराज सवाई मान सिंह द्वितीय की दूसरी पत्नी किशोर कंवर के बेटे पृथ्वी सिंह के बेटे विजीत सिंह को रामबाग पैलेस और इससे जुड़ी दूसरी प्रॉपर्टियां मिलेंगी। गायत्री देवी के सौतेले बेटे थे,पृथ्वी सिंह|किशोर कंवर के दूसरे बेटे जय सिंह की भी हिस्सेदारी है।रामबाग पैलेस और जय महल पैलेस में टाटा ग्रुप 5 स्टार होटल चला रहा है। 15 हजार करोड़ से ज्यादा संपत्ति बताई जा रही है।
टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स लिमिटेड रामबाग पैलेस होटल और जयमहल पैलेस दोनों ही चला रही है। कंपनी लॉ बोर्ड से नए मालिकाना हक और शेयर होल्डिंग पैटर्न का सर्टिफिकेट जारी होने के बाद नए सिरे से कॉन्ट्रैक्ट भी करना होगा। गायत्री देवी के निधन(2009) के बाद से पूर्व राजपरिवार में विवाद चल रहा था।देवराज और लालित्य प्रॉपर्टी पर हक जताते हुए हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट गए थे। दोनों पक्षों के कोर्ट के बाहर विवाद के खत्म होने के आसार हैं।