सशक्त नारी, सशक्त समाज – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा

जनदक्षा ट्रस्ट के सचिव अल्का व्यास ने बताया की 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को इस दिन की महत्वत्ता को बताते हुए उन्हें अपने हक़, अधिकार एवं क़ानूनी जानकारी

सशक्त नारी, सशक्त समाज – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा

जनदक्षा ट्रस्ट पिछले 18 वर्षों से उदयपुर शहर की कच्ची बस्तियों एवं जिले में महिला श्रमिकों के सशक्तिकरण पर कार्य कर रही है. जिसमे महिलाओं की समाज में पहचान, क़ानूनी सुरक्षा, रोजगार से जुड़ाव कर उनको अपने हक़ और अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य अलग-अलग महिलाओं के गाँव स्तरीय संगठन बनाकर कर रही है.

जनदक्षा ट्रस्ट के सचिव अल्का व्यास ने बताया की 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को इस दिन की महत्वत्ता को बताते हुए उन्हें अपने हक़, अधिकार एवं क़ानूनी जानकारी के प्रति जागरूक कर उनको सामाजिक सुरक्षा योजना से जुड़ाव हेतु 15 दिवसीय एक पखवाड़े का आयोजन इस माह में दिनांक 3 मार्च से 17 मार्च के मध्य बडगांव, गिर्वा एवं मावली क्षेत्र के 9 महिला श्रमिक संगठन में ग्राम पंचायत, महिला संगठन लीडर्स एवं संस्था के सयुंक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है. जिसमे महिलाओं को सरकार की योजनाओं कि जानकारी देकर उनसे सीशे जुड़ाव हेतु सामूहिक प्रयास किये जा रहे है. इस पुरे प्रयास में महिला श्रमिक अपने हक़ एवं अधिकार के प्रति सजग होकर मानसिक रूप से सशक्त होगी व अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ सामूहिक आवाज उठाते हुए न्याय की मांग कर सशक्त हो पायेगी.