पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी का आज होगा विवाह, कांग्रेस नेता समेत पहुंचेंगे राजघराने के लोग
अलवर (Alwar) जिले में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की पुत्री का विवाह राज परिवार के सदस्य के साथ होने जा रहा है। जिस उपलक्ष्य में आज यहां काफी बड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की बेटी का आज होगा विवाह, कांग्रेस नेता समेत पहुंचेंगे राजघराने के लोग
राजस्थान (Rajasthan): अलवर (Alwar) जिले में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह की पुत्री का विवाह राज परिवार के सदस्य के साथ होने जा रहा है। जिस उपलक्ष्य में आज यहां काफी बड़ी बड़ी हस्तियां मौजूद रहेंगी।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री की बेटी मानविका आज पाली के राजपरिवार के सदस्य कुंवर अविजीत सिंह के साथ विवाह करने वाली है, जिनके विवाह समारोह में राजनीति से काफी बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। जिसके चलते आज अलवर में पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी से तैनात है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी के विवाह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई जानी-मानी और लोकप्रिय हस्तियां मौजूद रहेंगी। जिसको लेकर अलवर जिले में पुलिस प्रशासन काफी सख्ती बरते हुए हैं, इसके साथ ही जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी और एसपी आनंद शर्मा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।