गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, पहले दिन निकाली अहिंसा रैली

उदयपुर: जिले में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा सोमवार से गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, पहले दिन निकाली अहिंसा रैली
गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, पहले दिन निकाली अहिंसा रैली

गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ, पहले दिन निकाली अहिंसा रैली

उदयपुर: जिले में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा सोमवार से गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान समिति के प्रदेश संयोजक और शांति एवं अहिंसा विभाग के निदेशक मनीष कुमार शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान शिविर के पहले दिन गांधी मैदान से लेकर शहीद स्मारक नगर निगम तक अहिंसा रैली निकाली गई। जिसे पूर्व सांसद और कांग्रेस संचालन समिति के सदस्य रघुवीर मीणा और एसीईओ विनय पाठक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उसके बाद सुखाड़िया रंगमंच नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरजा व्यास ने महात्मा गांधी की धर्मनिरपेक्षता एवं आजादी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रमुख गांधीवादी विचारक प्रोफेसर सतीश राय ने गांधी जी की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही। इसके अलावा गांधीवादी विचारक प्रोफेसर पी. आर. व्यास, भूपेंद्र जैन, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, श्रम सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बीया, निवर्तमान कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, दिनेश श्रीमाली ने भी गांधी दर्शन पर आधारित अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सह संयोजक सुधीर जोशी ने सभी को धन्यवाद कहा। कार्यक्रम में पुरण मेनारिया, सत्यनारायण मंगरोरा, फीरोज अहमद शेख, सुधीर जोशी, नवल सिंह चुण्डावत, विनोद जैन, शंकर चंदेल, शांता प्रिंस  सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।