BBC के दफ्तरों पर आयकर विभाग ने मारे छापे, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
बीते दिनों बीबीसी द्वारा मोदी के गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर भारत समेत विदेशों में काफी हंगामा बरपा था। जिसके बाद इस डॉक्यूमेंट्री के विरोध में कई जगह धरना प्रदर्शन भी हुए और तिरंगा मार्च भी निकाला गया।

ऐसे में भारत में जगह जगह पर इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद हुआ। और अब आयकर विभाग द्वारा बीबीसी के मुंबई और दिल्ली स्थित कार्यालय पर छापा मारा जा रहा है, जिस पर सरकार का कहना है कि बीबीसी के दफ्तरों पर आयकर सर्वे किया जा रहा है,
जिसके लिए 15- 20 लोगों की टीम को बीबीसी के अलग-अलग शहरों में स्थित कार्यालय में भेजा गया है। आयकर विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सीधा सरकार को दोषी ठहराते हुए इसे अघोषित आपातकाल करार दिया है। ।
इस दौरान बीबीसी के सभी दफ्तरों को सील करके उसके कर्मचारियों को घर भेज दिया गया, जबकि सर्वे के दौरान सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए हैं। बीबीसी के लंदन स्थित हेड क्वार्टर को भी आयकर विभाग के सर्वे की जानकारी दे दी गई है।उधर, बीजेपी के लोगों का कहना है कि बीबीसी दुनिया की सबसे खराब और बकवास संस्था है।