धरने पर बैठे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे अनेक भारतीय पहलवान, जानें क्या है कारण?
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपना दम खम दिखाने वाले भारतीय पहलवान दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।

धरने पर बैठे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक जैसे अनेक भारतीय पहलवान, जानें क्या है कारण?
दिल्ली: राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में अपना दम खम दिखाने वाले भारतीय पहलवान दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं। इस धरने में जाने माने भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फौगट, संगीता फोगट, सोनम मलिक, संगीता फोगट और अंशु आदि शामिल हैं।
मीडिया सूत्रों की मानें तो ये पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और संघ की मनमानी के विरोध में धरना दे रहे हैं। भारतीय पहलवानों का कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ पहलवानों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार नहीं कर सकता और ना ही पहलवानों के हितों को अनदेखा कर सकता है।
साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के एक तरफा लिए जा रहे फैसलों के विरोध में भारतीय पहलवान धरने पर बैठे हैं। आज शाम 4 बजे धरने पर बैठे भारतीय पहलवान प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें वह अपनी अपेक्षित मांगों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
धरना दे रहे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ हम पहलवानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता, ऐसे में जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती हम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी और गृह मंत्रालय से हमारा अनुरोध है कि हमारी मदद करें, इस दौरान उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की भी मांग की।