मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जारी किया बजट, किसानों, युवाओं और महिलाओं को होगा विशेष लाभ
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश का बजट जारी कर रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले उसे कैबिनेट के सामने किया।

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जारी किया बजट, किसानों, युवाओं और महिलाओं को होगा विशेष लाभ मध्य प्रदेश: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश का बजट जारी कर रही है।
इस दौरान मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट पेश करने से पहले उसे कैबिनेट के सामने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का यह बजट हर किसी के लिए मीठा और स्वादिष्ट होगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बजट में किसी भी प्रकार के कोई नए कर की घोषणा नहीं की गई है, प्रदेश का बजट विशेषकर किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में जारी किया जा रहा है। ऐसे में बजट के कैबिनेट से पास होने के पश्चात् उसे विधानसभा में ले जाया गया, अन्य प्रदेशों की तरह मध्यप्रदेश में भी ई बजट प्रस्तुत किया जा रहा है।
उधर, विपक्ष ने बजट से पहले गैस के बढ़ते दामों को लेकर काफी नारेबाजी की, इसी हंगामे के बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का बजट वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जा रहा है। बजट से जुड़ी सारी तमाम अपडेट्स को जानने के लिए खबर को आखिर तक पढ़े।
- कौशल विकास के लिए सरकार खर्च करेगी 1 हजार करोड़ रुपए।
- देश में 300 गौशालाओं का किया जाएगा निर्माण।
- केंद्र सरकार की सड़क निर्माण योजना के तहत बनाई जाएंगी 4 हजार किलोमीटर तक सड़क।
- मध्य प्रदेश की सरकार फूलों की खेती को देगी आर्थिक प्रोत्साहन।
- मध्य प्रदेश की सरकार के करीब 900 राइस स्कूलों के लिए सरकार खर्च करेगी 3230 करोड़।
- लाडली बहन योजना के तहत सरकार खर्च करेगी 8 हजार करोड़ रुपए।
- स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद जल्द भरे जाएंगे।
- करीब 900 किलोमीटर लंबा बनाया जाएगा नर्मदा प्रगति पथ।
- बजट में सिंचाई की परियोजनाओं के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया 115000 करोड़ का बजट।
- इस प्रकार मध्य प्रदेश की सरकार ने तीन लाख 14 हजार 25 करोड़ का बजट जारी कर प्रदेश की जनता को सौगात दी है।