जैन मंदिरों में मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा-अर्चना

2622 वां जन्म कल्याणक महोत्वस

जैन मंदिरों में मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा-अर्चना
जैन मंदिरों में मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा-अर्चना

गुड़ामालानी से है जहां जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का सोमवार को प्रदेशभर में 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्वस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न गुड़ामालानी कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। वहीं जैन मंदिरोंं में मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम में जैन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इसमें भाग लिया।

जैन मंदिरों में मस्तकाभिषेक व अष्ट द्रव्यों से पूजा-अर्चना की गई। अलग-अलग मंदिरों से प्रभात फेरियां हुई और फिर शोभायात्रा निकाली। गुड़ामालानी के मुख्य मार्ग- बाजारों से होकर गुजरी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में समाज का हर आयु वर्ग का सदस्य शामिल हुआ।