100 से ज्यादा लोगों की मौत; 5 राज्यों में तूफान से तबाही

100 से ज्यादा लोगों की मौत; 5 राज्यों में तूफान से तबाही

100 से ज्यादा लोगों की मौत; 5 राज्यों में तूफान से तबाही
तूफान की चपेट में
100 से ज्यादा लोगों की मौत; 5 राज्यों में तूफान से तबाही

वॉशिंगटन
100 से ज्यादा लोगों की मौत; 5 राज्यों में तूफान से तबाही

अमेरिका के 5 राज्यों में शुक्रवार-शनिवार की रात में आए कई साइक्लोन आपस में जुड़ जाने के कारण भारी तबाही मच गई है,केंटकी राज्य में ही 100 लोगों के मारे जाने की खबर है|लोग अब भी मलबे के नीचे दफन हैं।ज्यादा तबाही मेफील्ड में हुई है,जिसे सभी साइक्लोन का ग्राउंड जीरो माना जा रहा है।मेफील्ड में एक मोमबत्ती फैक्टरी के गिरने से 18 लोगों की मौत हो गई। इलिनोइस राज्य में अमेजन कंपनी का एक वेयरहाउस ध्वस्त हो गया है,करीब 100 कर्मचारी दब गए हैं।आर्कन्सास में नर्सिंग होम के ढहने से 20 लोग दब गए, और 2 की मौत हो गई।

राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर नेतूफान को अपने राज्य के इतिहास का सबसे भयानक तूफान बताया है।राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है और  रेस्क्यू टीमें इलाके में मौजूद हैं, बचाव का काम जारी है।मृतकों की संख्या राज्य की 10 काउंटियों में 100 के पार पहुंच सकती है। केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है।

केंटकी राज्य में तूफान से मची तबाही का नजारा।

मेफील्ड इलाके में, 200 मील प्रति घंटा का था तूफान
 मेफील्ड इलाके में तकरीबन सभी घर ध्वस्त हो चुके हैं,जगह-जगह लोहे के खंभे आदि मुड़े हुए हैं, जो बेहद भयावह लग रहे हैं।70 मील/घंटा की गति वाले तूफान से शुरुआत हुई, जो बढ़कर 200 मील/घंटा की गति तक पहुंच गया।

नर्सिंग होम में 2 लोगों की मौत

आर्कन्सास राज्य में नर्सिंग होम भी तूफान की चपेट में आया है।इसमें करीब 90 बिस्तर हैं।नर्सिंग होम में 2 लोगों की मौत हुई है।

अमेजन वेयरहाउस 
इलिनोइस के एडवर्ड्सविले के पास ध्वस्त हो गए अमेजन वेयरहाउस पर कई इमरजेंसी गाड़ियां पहुंची हैं।घायलों की संख्या सामने नहीं आई है। इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने फेसबुक पर इसे 'बड़े पैमाने पर हताहत होने वाली घटना' बताया है।

मोनेट मोनोर
क्रेगहेड काउंटी के जस्टिस मार्विन डे ने बताया कि उत्तरी आर्कन्सास के मोनेट मोनोर इलाके में बवंडर उठने के बाद 5 अन्य लोग घायल हो गए और 20 लोग फंस गए। रेस्क्यू टीम और जोनेसबोरो से पुलिस और फायर ब्रिगेड के लोग मदद के लिए इलाके में पहुंचे हैं।