गौमाता विश्व की माता है - गौमाता को राष्ट्र माता बनाने का समय आगया है ... गौ विधायक डाल चंद कुमावत

दिनांक 4  मार्च 2025 को  8 बजे साय  टीवीएस  चोराया से गौमाता राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए गौ पुत्र मनीष कुमार पुरोहित पद यात्रा हेतु दिल्ली प्रस्थान किया।

गौमाता विश्व की माता है - गौमाता को राष्ट्र माता बनाने का समय आगया है ... गौ विधायक डाल चंद कुमावत

महाराणा प्रताप की जन्म स्थली, हिंदुत्व की धर्म नगरी, द्वारकाधीश मेवाड़ राजसमंद, ढोल नगाड़ों के साथ  भव्य जयघोष के साथ गौपुत्र मनीष कुमार पुरोहित गौमाता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन में शामिल होने दिल्ली रवाना 17 मार्च तक करेंगे पदयात्रा*

गौमाता विश्व की माता है - गौमाता को राष्ट्र माता बनाने का समय आगया है ... गौ विधायक डाल चंद कुमावत

राजसमंद//दिनांक 4  मार्च 2025 को  8 बजे साय  टीवीएस  चोराया से गौमाता राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए गौ पुत्र मनीष कुमार पुरोहित पद यात्रा हेतु दिल्ली प्रस्थान किया। गौ सांसद राव दरबार सिंह ने बताया कि जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गौमाता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए पूरे भारत में संतो गौभक्तों के पावन सानिध्य में 17 मार्च को दिल्ली के राम लीला मैदान में गौमाता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन  हो रहा है ।

 इसी कड़ी में सभी संतो, व  सभी सनातन धर्म के धर्म ध्वज रक्षक व जगतगुरुओ के सुभाशीष से देश भर में  चलाये जा रहे गौमाता राष्ट्रमाता अभियान के तहत प्रयाग राज महाकुंभ से शुरू हुई पद यात्रा 17 मार्च को दिल्ली राम लीला मैदान में पहुंचेगी।

इस यात्रा में मेवाड़ हल्दीघाटी के गौपुत्र मनीष कुमार पुरोहित शामिल होंगे । इस दौरान  गौ माता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के गौ विधायक राजसमंद डाल चंद कुमावत  ने गौमाता को राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के निमित पूरी जानकारी दी, गौ विधायक ने बताया गावो विश्वस्य मातर गाय विश्व की माता है,गौमाता सुखी होगी तब ही पूरे संसार का कल्याण संभव है।जब तक गौमाता राष्ट्र माता नहीं बन जाती तब तक ये अभियान चलता रहेगा।

गौ विधायक व गौभक्तों ने गौ पुत्र  मनीष कुमार पुरोहित का मेवाड़ी पगड़ी और ऊपरना पहना कर स्वागत किया। ओर पदयात्रा हेतु रवाना किया। इससे पहले गौ पुत्र मनीष कुमार पुरोहित गौ माता राष्ट्र माता गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के दौरान सैकड़ों किलो मीटर की पद यात्रा कर चुके है।जिले के गौभक्त गौ विधायक डाल चंद कुमावत,हितेश पुरोहित, अमित सनाढ्य, सिद्धार्थ पालीवाल, अंचल पालीवाल सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।