माँ सारदा की 170वीं जयंती भावभीने स्वरूप में मनाई
राम कृष्ण सेवा समिति के चित्रकूट नगर स्थित आश्रम पर श्री मां सारदा की 170वीं जयंती का बहुत ही धूम धाम से आयोजन हुआ।

राम कृष्ण सेवा समिति के चित्रकूट नगर स्थित आश्रम पर श्री मां सारदा की 170वीं जयंती का बहुत ही धूम धाम से आयोजन हुआ। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन इंदौर से पधारे ब्रह्मचारी जी महाराज दीपक जी ने मां सारदा के जीवन पर सुंदर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा की वर्तमान परिस्थिति में माँ की बातों को अपने दैनिक जीवन में ग्रहण कर नवभारत की रचना संभव हैं। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन में भी माँ सारदा का बहुत प्रभाव था। कमलेश शर्मा, झूमर चक्रवर्ती, आदि भक्तों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के पश्चात भोजन प्रसादी का कार्यक्रम हुआ।
पवन पालीवाल जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ विनया पेंड़से, बी पी पालीवाल, डॉ मेघश्याम शर्मा, डॉ कमल सिंह राठौड़, आदि करीब 150भक्त उपस्थित थे। आश्रम पर 1 जनवरी को कल्पतरु दिवस मनाया जायेगा।