रोड़ नही तो टोल नही
भाजपा की ओर टोल पर लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी, जब तक रोड नही तब तक टोल नही....सहित अन्य नारो से गूंजता रहा गड्डो वाला हाइवे

रोड़ नही तो टोल नही
भाजपा की ओर टोल पर लगातार दूसरे दिन भी धरना जारी,जब तक रोड नही तब तक टोल नही....सहित अन्य नारो से गूंजता रहा गड्डो वाला हाइवे
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन ही अब हमारा आखरी रास्ता बचा है गजेंद्र सिंह सिसोदिया
आहोर के सांकरणा टोल रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं जगह-जगह गड्ढे हो रखे हैं जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है एवं आवागमन को लेकर भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है टोल रोड को दुरुस्त करवाने को लेकर आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित द्वारा 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है जिसमें आज युवा मोर्चा जालौर द्वारा सहभागिता निभाते हुए युवा मोर्चा के बैनर तले सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन विधायक छगनसिंह राजपुरोहित एवं भाजयुमो जालौर जिला अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में किया गया।सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से सोई हुई एवं नाकारा प्रदेश सरकार को जगाने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित हुए।विधायक श्री छगन सिंह राजपुरोहित में संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूर्व में धरना प्रदर्शन भी किया गया एवं टोल कंपनी को निर्देशित भी किया गया कि अगर आपको टोल वसूल ना है तो सड़क मार्ग को दुरुस्त करें अन्यथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली ,पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह सिंह गोहिल एवं अन्य वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें कलेक्ट्रेट द्वारा खानापूर्ति करते हुए मात्र टोल कंपनी को निर्देशित किया गया जिसका आज 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से जनविरोधी सरकार है आम जनता की समस्या से कांग्रेस सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। हम इस सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस सरकार को यह बताना चाहते हैं कि कम से कम थोड़ा ध्यान नागरिकों की समस्याओं पर दिया जाए जिससे आमजन को राहत मिले। यह टोल कंपनी मात्र लोगों को लूटने पर तुली हुई है इनकी खुद की कोई जिम्मेदारी नहीं है।भाजयुमो जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह टोल रोड जालौर एवं आहोर विधानसभा के लिए मुख्य मार्ग के रूप में है परंतु पिछले दो-तीन वर्षों से इस मार्ग की स्थिति दयनीय है प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कोई भी कार्य नहीं हो रहे हैं जिससे हम सब परेशान हो रहे हैं प्रदेश कांग्रेस सरकार पूरी तरह से नाकारा है अगर नहीं होती तो पूर्व में हमारे वरिष्ठ जिला पदाधिकारियों द्वारा धरना प्रदर्शन दिया गया एवं जिला कलेक्टर के द्वारा आश्वस्त करने के बाद टोल कंपनी इस मुख्य मार्ग को दुरुस्त करवा देते थे, परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम सब युवा शक्ति और स्थानीय नागरिकों के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता है और वह है अनिश्चितकालीन धरना और प्रदेश कांग्रेस सरकार को सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से थोड़ा संदेश देना कि धरातल पर आओ और समस्याओं का समाधान करो।इस दौरान ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी बाबू लाल मेघवाल किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनोपसिंह सामुजा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशनाराम प्रजापत जिला मंत्रो राहुल व्यास हरजी जिलाकार्यकरिणी सदस्य उत्तम सिंह चांदराई सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे