पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 16 जनवरी की देर रात दिल्ली में उनके घर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन

कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का 16 जनवरी की देर रात दिल्ली में उनके घर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज ने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा.

मदन  कौशिक ने  कू  किया :-
कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।

माँ गंगा से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!

4 फरवरी 1938 को ब्रिटिश भारत में जन्में बिरजू महाराज, लखनऊ के कालका-बिंदादीन घराने के वंशज थे. बचपन में उनका नाम 'दुख हारन' रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर 'बृजमोहन' कर दिया गया. बृजमोहन नाथ मिश्रा आगे चलकर बिरजू बन गया और अब पूरी दुनिया उन्हें इसी नाम से जानती है.