रूप सागर तालाब को बचाने के लिए तालाब विकास संघर्ष समिति ने जिला कलेक्टर को गुलाब के फूल भेंट किये।

रूप सागर तालाब विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज जिला कलेक्टर को गांधीवादी तरीके से गुलाब के फूल भेंट कर तालाब में हो रहे अवैध अतिक्रमणों की जानकारी दी।

उदयपुर, आज 16 अप्रैल 2025 ,बुधवार को रूप सागर तालाब विकास संघर्ष समिति के बैनर तले अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में समिति के सदस्य और क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर नमित मेहता से मुलाकात की।

रूप सागर तालाब विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आज जिला कलेक्टर को गांधीवादी तरीके से गुलाब के फूल भेंट कर तालाब में हो रहे अवैध अतिक्रमणों की जानकारी दी।

रूप सागर तालाब की पाल के निचे लोगों द्वारा पेटा कास्ट जमीन के अंदर बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध अतिक्रमण किए जा रहे हैं, तालाब के पिछले हिस्से में भू माफिया द्वारा अवैध रूप से भराव डालकर प्लोटिंग की जा रही है एवं मकान बन रहे हैं रूप सागर तालाब की मोखी के साथ भी छेड़छाड़ की गई है ताकि वर्षा काल मे रूप सागर भरा नहीं रहे और पानी खाली होता रहे ,साथ ही इसके आवक मार्गों को भी भूमाफियाओं द्वारा लगातार अवरुद्ध किया जा रहा हैऔर प्रशासन द्वारा पूर्व में लगाए हुए मुकाम को तोड़कर लोग अवैध रूप से तालाब के अंदर निर्माण कर रहे हैं।

 पूर्व पार्षद शिप्रा उपाध्याय ने जिला कलेक्टर को बताया कि रूप सागर तालाब के मामले में अब्दुल रहमान रहमान बनाम राज्य सरकार के महत्वपूर्ण आदेश की अनदेखी हो रही है ।

इस पर जिला कलेक्टर महोदय ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया एवं हाथों हाथ उदयपुर विकास प्राधिकरण के राहुल जैन को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व पार्षद शिप्रा उपाध्याय, समिति के सह सचिव राजेश पालीवाल विष्णु जोशी भंवर सिंह विद्यासागर उपाध्याय सुमनेश वर्मा बद्रीलाल माली उमा जोशी सीता ज्वर गणेशी बाई माली रेखा कंवर लाजवंती माली महेश जोशी शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

आपका ,
सूर्य प्रकाश उपाध्याय
 
अध्यक्ष
 रूप सागर तालाब विकास संघर्ष समिति।