राजपूत समाज ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न
*रावणा राजपूत समाज ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव संपन्न
*
*प्रेम सिंह बीदा गिड़ा ब्लॉक अध्यक्ष और गणपत सिंह कानोड़ युवा अध्यक्ष गिड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए*
बायतु : रावणा राजपूत समाज जिला बाड़मेर के जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले के संगठन चुनाव में ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए गिड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव सहायक चुनाव अधिकारी हरिसिंह राठौड़ चुतर सिंह दोहट चुनाव पर्यवेक्षक खीम सिंह चौहान बाबू सिंह चौहान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह बीदा के देखरेख में सम्पन्न हुए।
मुख्य चुनाव अधिकारी नारायण सिंह गोगादेव ने बताया चतुर्थ चरण में गिड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव के लिए पहला आवेदन प्रेम सिंह बीदा का प्राप्त हुआ जिसका प्रस्ताव हुकम सिंह चौहान परेऊ ने रखा अनुमोदन दमेसिंह गोगादेव उतरनी ने किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र की जांच की गई जो सही पाया और गिड़ा ब्लॉक समाज बंधुओं द्वारा सर्व समिति से प्रेम सिंह बीदा को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया और मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रणाम पत्र देकर शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम सिंह बीदा ने वरिष्ट उपाध्यक्ष हुकम सिंह परेऊ महामंत्री कल्याण सिंह उतरनी कोषाध्यक्ष जब्बर सिंह कानोड़ को बनाया गया और युवा तहसील अध्यक्ष गिड़ा ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में एक आवेदन गणपत सिंह कनोड का प्रस्ताव रावत सिंह उतरनी रखा अनुमोदन अशोक सिंह जाजवा ने रखा युवा अध्यक्ष पद पर चुनाव प्रक्रिया समयनुसार गणपत सिंह कानोड सर्व समिति से निर्विरोध युवा तहसील अध्यक्ष गिड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा प्रणाम पत्र देकर शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर कल्याणसिंह उतरनी हुकम सिंह परेऊ चेन सिंह परेऊ पारस सिंह पवार रेवंत सिंह परिहार रावत सिंह पवार देवीसिंह उतरनी मोहबत सिंह चौहान पूनम सिंह गौड़ शिव प्रताप सिंह बीदा हनुवंत सिंह इंदा भाखर सिंह बीदा अशोक सिंह दौलत सिंह नारायण सिंह खुशाल सिंह रतन सिंह पर्वत सिंह जाज़वा अनेक समाज बंधु शामिल हुए।