शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ किया रेप, 3 महीने का गर्भ ठहरा... 

बाड़मेर (Badmer) जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके के एक गांव की विधवा महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार और गर्भवती करने का मामला सामने आया है।

शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ किया रेप, 3 महीने का गर्भ ठहरा... 
शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ किया रेप, 3 महीने का गर्भ ठहरा... 

बाड़मेर: बाड़मेर (Badmer) जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके के एक गांव की विधवा महिला को शादी का झांसा देकर बलात्कार और गर्भवती करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुड़ामालानी थाना इलाके की विधवा महिला ने पुलिस थाना गुड़ामालानी में 8 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसने बताया कि करीब दो साल पहले कोरोना काल में उसके पति की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह देहाड़ी मजदूरी करने लगी। जबकि उसकी दो नाबालिग बच्चियां भी हैं, जो उसके जेठ-जेठानी के साथ रहती हैं।

बीती साल अक्टूबर के महीने में अमराराम पुत्र दुर्गाराम निवासी डाबड़ मेरे घर पर टीवी लगाने के लिए आया। उस समय मेरे जेठ व जेठानी कुछ काम से बाहर गए हुए थे। उसने फिर मेरी दोनों बच्चियों को पैसे देकर बाहर दुकान भेज दिया। फिर शादी का झांसा देकर जोर-जबरदस्ती उसका रेप किया। इस दौरान उसने महिला को किसी को ना बताने की धमकी भी दी।

उस दौरान पीड़िता ने लोक-लाज के भय से किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन दो दिन पहले जब महिला  के पेट में दर्द होने लगा। तब वह डॉक्टर के पास गई। तो डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है, जिसके बाद उसने अपनी आपबीती जेठानी व परिजनों को दी। गुड़ामालानी एएसआई पाबूराम के मुताबिक, पीड़िता की रिपोर्ट पर रात को मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवाने के साथ-साथ घटना स्थल का जायजा आज करेगी। वहीं, आरोपी की तलाश भी जारी है।