प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता के बावजूद जिला परिषद में दूसरी बार भाजपा का कब्जा

प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद भी जिले में दूसरी बार जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, पहली बार शिवगंज में कांग्रेस को हराया भाजपा 5 में से 4 पर करेगी प्रधानी, विधायक संयम लोढा की सांख दाव पर थी निर्दलीय होकर भी टिकट वितरण और प्रचार में खूब सक्रिय थे। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हार का कारण निर्दलीय विधायक सयंम लोढा को बता रहे है। सिर्फ आबूरोड में ही कांग्रेस का बोर्ड बचा पिंडवाड़ा सिरोही रेवदर शिवगंज पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा

वोटर का संयम टूटा

प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद भी जिले में दूसरी बार जिला परिषद में भाजपा का कब्जा, पहली बार शिवगंज में कांग्रेस को हराया भाजपा 5 में से 4 पर करेगी प्रधानी, विधायक संयम लोढा की सांख दाव पर थी निर्दलीय होकर भी टिकट वितरण और प्रचार में खूब सक्रिय थे। जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हार का कारण निर्दलीय विधायक सयंम लोढा को बता रहे है। सिर्फ आबूरोड में ही कांग्रेस का बोर्ड बचा पिंडवाड़ा सिरोही रेवदर शिवगंज पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा|

सिरोही जिला पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव परिणाम जिले में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ जिले की 5 में से 4 पर भाजपा की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक आबूरोड पचायत समिति से संतुष्ट रहना पड़ा। जिला परिषद पर भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद भी भाजपा ने अपनी जीत बरकरार रखी, चुनाव परिणाम आते ही कांग्रेस की बुरी हार की वजह जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्दलीय विधायक सयंम लोढा को बता रहे है। जब कि कांग्रेस के पूर्व विधायक, लालाराम गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा, व कई दिग्गजो को भाजपा की लहर से हार का मुह देखना पड़ा जिले की शिवगंज पंचायत समिति सयंम लोढा का गढ़ माना जाता है। वहा भी पहली बार भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की जिले की 5 पंचायत समिति में से सिरोही, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा, में भाजपा का प्रधान तय कांग्रेस के खाते में एक आबूरोड पंचायत समिति से संतुष्ट रहना पड़ा।