बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम का मुंबई में होगा सम्मान

यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झूरिया ने बताया कि यह सम्मान अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, बॉडी बिल्डर चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम में आरडीडी शो की ऑनर रीटा शर्मा सहित फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारे व टीवी सीरियल के कलाकार सहित बड़ी-बड़ी हस्तियां सम्मिलित होंगी।

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ

राजस्थान,लक्ष्मणगढ़ (सीकर) : आरडीडी शो मुंबई के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम को अपने अभियान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।