शनि अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान | 29 मार्च 2025 को उदयपुर के शनि मंदिर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

शनि अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान | 29 मार्च 2025 को उदयपुर के शनि मंदिर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

14 साल बाद बन रहा महासंयोग! 


29 मार्च 2025 को शनिवार + अमावस्या + शनि राशि परिवर्तन का दिव्य अवसर!

उदयपुर, हाथीपोल स्थित शनि महाराज मंदिर में 29 मार्च 2025 को एक दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की जाएगी। मंदिर के पुजारी बृजमोहन जोशी ने बताया कि इस दिन शनिवार और अमावस्या का महासंयोग बन रहा है, साथ ही शनि देव का राशि परिवर्तन भी हो रहा है। यह विशेष योग 14 वर्षों में एक बार ही आता है, जिससे इस अनुष्ठान का महत्व और भी बढ़ जाता है।

पूजा विधि एवं कार्यक्रम:
- सुबह से शाम 4:00 बजे तक शनि देव को चांदी का चोला धारण कराया जाएगा।
-  इसके पश्चात स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार कर भव्य आरती होगी।
- भक्तों के लिए विशेष दर्शन एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

शनि भक्तों के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिन पूजा करने से शनि दोषों से मुक्ति, सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

स्थान: शनि महाराज मंदिर, हाथीपोल, उदयपुर
तारीख: 29 मार्च 2025, शनिवार
समय: सुबह से संध्या 4:00 बजे तक