युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमन्द द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमन्द द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती

• राष्ट्रीय युवा दिवस - रंगोली, पुष्पांजलि व संगोष्ठी आयोजित
• देश को मजबूती देने का उत्तरदायित्व युवाओं पर
• श्रेष्ठतम विचारो से युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन, राजसमन्द द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में कांकरोली बस स्टैंड पर स्वामी विवेकानंद की रंगोली बनाकर दीपांजलि व पुष्पांजलि सहित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने की।
राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व कार्यक्रम सयोंजक निलेश पालीवाल ने बताया कि संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संदर्भ व्यक्ति डॉ. हितेश पालीवाल ने युवाओ को संबोधित करते हुए बताया की अपने ओजस्वी एवं श्रेष्ठतम विचारो से असंख्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित करने वाले भारतीय स्वाभिमान के एक अमर स्वर हैं स्वामी विवेकानंद।
अपने देश-धर्म को दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। युवा पीढ़ी उन्हें अपना आदर्श भी मानती है। वह यह भी जानती है कि विश्व पटल पर स्वामी जी ने ही हमें व हमारे राष्ट्र को आधुनिक भारत के रूप में स्थापित किया था। विवेकानंद जी ने एक अल्प आयु में एक बहुत ही बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनके दिखाये मार्ग से प्रेरणा लेनी चाहिये
सही मायने में स्वामी जी ही भारतीय संस्कृति एवं जीवन दर्शन के दर्पण है। सामाजिक रूढि़यों को समाप्त करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। युवा स्वामी विवेकानंद के बारे में अध्ययन कर स्वयं के भीतर नई चेतना जागृत करें। सकारात्मक सोच ही युवाओं को आगे बढ़ा सकती है।
देश के युवा यदि पूरी शक्ति के साथ किसी कार्य को करने में लगजाये तो कोई देश भारत को विश्व शक्ति, विश्व गुरु बनने से रोक नही सकता। जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने कहा कि नौजवान पीढ़ी ही कल का भारत है। इसलिए युवाओं का उत्तरदायित्व है कि वह देश को हर कदम पर मजबूती दें। आभार कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिंदु वैष्णव व भरत पालीवाल ने किया। संचालन गौरव पालीवाल ने किया।
इस अवसर पर पार्षद मोहन कुमावत, राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, ललित खिंची, किशन गुर्जर, भगवत सिंह गुर्जर, मनोज पोरवाड़, लालूराम सिंघल, विनोद कुमावत, भगवत सिंह, डॉ, रुद्राक्ष आचार्य, विजय साहू, पूजा पालीवाल, गोपाल कुमावत, गुंजन शर्मा, देवेश पालीवाल, हर्षित पालीवाल, प्राची पालीवाल, तरुण पालीवाल, दक्ष पालीवाल, विपुल पालीवाल, कमलेंद्र सिंह, हिम्मत कुमावत, धर्मवीर सिंह सहित कई युवा उपस्थित थे।