कैरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

गुड़ामालानी(बाड़मेर)। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं कैरियर डे के रूप में गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पीईईओ शंभूदान बारहठ के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया।

कैरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।
कैरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

कैरियर डे के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती।

केरियर डे पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित।

गुड़ामालानी (बाड़मेर)। स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं कैरियर डे के रूप में गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पीईईओ शंभूदान बारहठ के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत कर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ किया।
पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंभूदान बारहठ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण विश्व में भारत और भारतीय संस्कृति का परचम लहराते हुए मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया था।

उन्हें युवाओं पर काफी विश्वास था। वे चाहते थे कि भारतीय युवा निर्भीक और स्वावलंबी बने। ‌साथ ही अपनी ताकत को पहचानते हुए सामाजिक बदलाव लाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। व्याख्याता विक्रम सिंह राठौड़ ने कहा कि इस पीढी से अपेक्षाएं भी होंगी कि वह स्वामी विवेकानंद सरीखे शख्सियतों की तरह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे। वैसे, आज भी ऐसे युवाओं की कमी नहीं है जो अपने मन की आवाज सुनकर जाने-अनजाने स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।
केरियर डे पर विद्यालय में निबंध लेखन, चार्ट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। जिसमें अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम एवं शिल्पा गोदारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी निबंध प्रतियोगिता में अंकिता शर्मा ने प्रथम, आशा जैन ने द्वितीय और प्रियंका विश्नोई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।
कैरियर डे पर मार्गदर्शन कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने बच्चों को अपने अनुभवों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विक्रम सिंह राठौड़ ने किया।
इस अवसर पर पीईईओ शंभूदान बारहठ, व्याख्याता विक्रम सिंह राठौड़, रेखा जोशी, पांचाराम विश्नोई, कंवरपाल विश्नोई, बंशीलाल राजपुरोहित, मोक्ष सुधा जोशी सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।