राजसमंद में NYK द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजसमंद: जिले में नाथ द्वारा नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन राजसमन्द द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया।

राजसमंद में NYK द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
राजसमंद में NYK द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

राजसमंद: जिले में नाथ द्वारा नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन राजसमन्द द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। उपरोक्त प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भेसाकमेड में युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित की गई था।

आयोजन में मुख्य अतिथि पवन घोसलिया जिला युवा अधिकारी, विशिष्ट अतिथि सरपंच लटटू राम, पंचायत समिति सदस्य श्यामसिंह, उद्घाटन सत्र मुख्य अतिथि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निलेश पालीवाल, अति विशिष्ट अतिथि नारायण सिंह चूंडावत थे।

इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य शंकर सिंह और संचालन मदन टेलर ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने सम्बंधित करते हुए बताया कि खेल एक व्यक्ति को अच्छी भावना प्रदान करता है और स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम प्रभारी गिरिराज लोधा ने बताया कि वॉलीबॉल, बैडमिंटन, जुडो, भलफेक, गोला फेंक, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पवन पालीवाल, कौशल सनाढ्य, वार्डपंच सुरेश पालीवाल, रणवीर सिंह, रमेश चंदेल सहित कई युवा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

◆ प्रतियोगिता के परिणाम ★ 200 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) प्रथम - महावीर सिंह द्वितीय - भीम राज तृतीय - करण सिंह

★ 200 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) प्रथम - प्रियंका गमेती द्वितीय - निशा कुंवर तृतीय - रुद्राक्ष कुंवर

★ 400 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) प्रथम - दीपक नागदा द्वितीय - सूरज प्रजापत तृतीय - हर्षित लक्ष्कार

★ 400 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) प्रथम - उषा गुर्जर द्वितीय - गीता सुथार तृतीय - प्रियंका कुँवर

★ गोला फेंक 4 किलोग्राम वर्ग प्रथम - महावीर सिंह द्वितीय - मोहमद रिजवान तृतीय - विशाल

★ गोला फेंक 7 किलोग्राम वर्ग प्रथम - किशन सिंह द्वितीय - सूरज प्रजापत तृतीय - भावेश दवे

★ भाला फेंक प्रथम - किशन सिंह द्वितीय - किशन लाल गुर्जर तृतीय - चुनीलाल

★ जुडो 45 किलोग्राम (महिला वर्ग) प्रथम - प्रियंका कुंवर द्वितीय - प्रिया दवे

★ जुडो 50 किलोग्राम (महिला वर्ग) प्रथम - शिवानी दवे द्वितीय - किरण कुँवर

★ जूडो 35 किलो ग्राम (पुरुष वर्ग) प्रथम - दिलीप सिंह द्वितीय - तनीष बलाई

★ जूडो 40 किलो ग्राम (पुरुष वर्ग) प्रथम - चुनीलाल द्वितीय - किशन लाल

★ जूडो 45 किलो ग्राम (पुरुष वर्ग) प्रथम - शिवराज सिंह द्वितीय - नितिन साहू

★ जूडो 50 किलो ग्राम (पुरुष वर्ग) प्रथम - दीपक नागदा द्वितीय - महावीर सिंह

★ जूडो 55 किलो ग्राम (पुरुष वर्ग) प्रथम - सूरज प्रजापत द्वितीय - मोहमद रिजवान

★ बैडमिंटन (महिला वर्ग) प्रथम - शिवानी दवे द्वितीय - विद्या प्रजापत

★ बैडमिंटन डबल (पुरुष वर्ग) प्रथम - प्रिंस, सुरेंद्र द्वितीय - आशीष, प्रवीण

★ वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) प्रथम - आशीष और टीम द्वितीय - प्रिंस चंदेल और टीम

★ वॉलीबॉल (महिला वर्ग) प्रथम - उषा और टीम द्वितीय - आशु कुंवर और टीम