भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत आज होगा।

vivekananda message tour

भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत आज होगा।
भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सौजन्य से आयोजित विवेकानंद संदेश यात्रा का उदयपुर आगमन पर भव्य स्वागत आज होगा।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राजस्थान प्रांत द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए आज उदयपुर पहुंचेगी। यात्रा के संयोजक  संजीव भारद्वाज तथा विभाग प्रमुख डॉ. सुखलेचा ने बताया कि विवेकानंद संदेश यात्रा के तहत दोपहर 2:30 बजे से  शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा एवं 4:00 बजे  राजस्थान कृषि महाविद्यालय से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो फतेह स्कूल, निंबार्क संस्थान, सूरजपोल बापू बाजार, कोर्ट चौराहा होकर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज प्रांगण में संपन्न होगी। शोभायात्रा में 75 विद्यार्थी युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद का प्रतिरूप धरे चलेंगे। साथ ही, 20 युवा मोटर बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल होंगे। इस दौरान युवतियां भगवा साफा पहनकर साथ चलेंगी। शोभायात्रा के समापन पर  आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रांगण पर  एलईडी के माध्यम से विवेकानंद केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा।
   बुधवार को सुबह 7 बजे गुलाब बाग मेनगेट  से रन फॉर विवेकानंद का आयोजन किया जाएगा जिसे हरी झंडी उप महापौर पारस सिंघवी दिखाएगे। दौड़ में भागलेने वाले प्रतिभागियों को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सर्टिफिकेट व टीशर्ट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार को ही विभिन्न विद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालयों फतह स्कूल, एम बी, भूपाल नोबल्स संस्थान, जनार्दन राय नागर  विश्वविद्यालय, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की शोभा यात्रा को ले जाया जाएगा एवं कार्यक्रम होंगे। इसी दिन शाम 6:00 बजे फतेह सागर की पाल पर अमृत परिवार संगोष्ठी आयोजित होगी।  इस अवसर पर परिवार प्रबोधन पर व्याख्यान होगा। विवेकानंद केंद्र उदयपुर के व्यवस्था प्रमुख डॉ. लखदार ने बताया कि यात्रा कन्याकुमारी शिला स्मारक के संस्थापक एकनाथ रानाडे की जयंती साधना दिवस 19 नवंबर को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर खेतड़ी से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा शुरू की गई थी । यह यात्रा 33 जिलों के 75 स्थानों से होते हुए 50 दिन बाद 7 जनवरी को जोधपुर मे समापन होगा।