75 स्वामी विवेकानंद बने युवाओं ने जोश के साथ शोभा यात्रा भाग लिया।  महिलाओं ने धारण किया केसरिया परिधान

vivekananda message tour

75 स्वामी विवेकानंद बने युवाओं ने जोश के साथ शोभा यात्रा भाग लिया।  महिलाओं ने धारण किया केसरिया परिधान

*विवेकानंद संदेश यात्रा उदयपुर में निकाली शोभायात्रा, आज सुबह होगी रन फॉर विवेकानंद*


 *75 स्वामी विवेकानंद बने युवाओं ने जोश के साथ शोभा यात्रा भाग लिया।  महिलाओं ने धारण किया केसरिया परिधान व साफे पहनकर शामिल हुईं।*

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के राजस्थान प्रांत की ओर से विवेकानंद संदेश यात्रा उदयपुर पहुंची। आयोजन समिति एवं भारत विकास परिषद, आलोक संस्थान उदयपुर के निदेशक आदरणीय प्रदीप कुमावत ने विवेकानंद जी की भव्य आरती के साथ स्वागत किया। भव्य स्वागत हुआ एवं 4:00 बजे  राजस्थान कृषि महाविद्यालय से शोभा यात्रा शुभारंभ हुआ। जो फतेह स्कूल, निंबार्क संस्थान, सूरजपोल, बापू बाजार, कोर्ट चौराहा होकर रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज प्रांगण में पहुंची। शोभायात्रा  में आज हमारे साथ  संयुक्त महासचिव विवेकानंद केंद्र आदरणीय रेखा दीदी का सानिध्य मिला। विवेकानंद केंद्र के  अशोक जी खंडेलवाल, भगवान सिंह जी, प्रांजली दीदी, राज नायर भैया, एवं विवेकानंद केंद्र के 35 कार्यकर्ता उपस्थित थे। शोभा यात्रा में 75 युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद का प्रतिरूप धरे चलें साथ में स्वामी विवेकानंद जी की जय, स्वामी विवेकानंद अमर रहे, आज के आनंद की जय, विवेकानंद की जय, ऐसे नारों के साथ शहर को गुंजायमान किया। साथ ही, 20 युवा मोटर बाइक पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। एन.सी.सी. के केडेट ने भी इस शोभायात्रा में भाग लेकर स्वामी विवेकानंद को सलामी दी। इस दौरान मातृशक्ति भगवा साफा पहनकर साथ चली। विशेष रथ में स्वामी विवेकानंद की 15 फीट की प्रतिमा शामिल रही। इसमें पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शोभायात्रा के समापन  पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रांगण एलईडी के माध्यम से विवेकानंद केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया एवं नुक्कड़ नाटक के द्वारा विवेकानंद जी के संदेश का प्रसार किया।
   कल  सुबह 7 बजे गुलाब बाग मेन गेट  से रन फॉर विवेकानंद का आयोजन किया जाएगा जिसे हरी झंडी उप महापौर पारस जी सिघवी दिखाएगे। दौड़ में भाग
लेने वाले प्रतिभागियों को विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सर्टिफिकेट व टीशर्ट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कल प्रातः 8:30 से जवाहर जैन, कॉमर्स कॉलेज, बी एन संस्थान, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, राजस्थान विद्यापीठ अंत में पेसिफिक यूनिवर्सिटी में समापन होगा। शाम 6:00 बजे फतेह सागर की पाल पर अमृत परिवार संगोष्ठी आयोजित होगी।  इस अवसर पर परिवार प्रबोधन पर व्याख्यान होगा। यात्रा कन्याकुमारी शिला स्मारक के संस्थापक एकनाथ रानाडे की जयंती साधना दिवस 19 नवंबर को रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर खेतड़ी से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के द्वारा शुरू की गई थी। यह यात्रा 33 जिलों के 75 स्थानों से होते हुए 50 दिन बाद 7 जनवरी को जोधपुर मे समापन होगा। 
इस शोभायात्रा में संजीव भारद्वाज ने बताया की शोभायात्रा में डॉ पुखराज सकलेचा डॉ. लखदार , कलावती काबरा दीदी, राधिका दीदी, जयराज, आदरणीय जगदीश , हिमांशु राय नागोरी, जमना लाल , मनमोहन , डॉ कमल सिंह राठौड़, मनीष , दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश माली, रमेश , सुरेंद्र भंडारी ,प्रशांत , ओम प्रकाश ,विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।