BBC के दफ्तरों पर क्यों छापा मार रही है सरकार? जनता को बताएं कारण

बीते दिनों बीबीसी के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे थे। ऐसे में पूरे देश में इस समय बीबीसी के दफ्तरों पर पड़ने वाले छापों की चर्चा हो रही है।

BBC के दफ्तरों पर क्यों छापा मार रही है सरकार? जनता को बताएं कारण
BBC के दफ्तरों पर क्यों छापा मार रही है सरकार? जनता को बताएं कारण

"BBC के दफ्तरों पर क्यों छापा मार रही है सरकार? जनता को बताएं कारण" अशोक गहलोत

बीते दिनों बीबीसी के मुंबई और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग ने छापे मारे थे। ऐसे में पूरे देश में इस समय बीबीसी के दफ्तरों पर पड़ने वाले छापों की चर्चा हो रही है।

इसके चलते राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने मीडिया एजेंसीयों को जिस तरह से प्रभावित किया है वह बिल्कुल भी सही नहीं है।

बीबीसी एक विश्वासनीय संस्था है, ऐसे में केंद्र सरकार को इस बात का जवाब अवश्य देना चाहिए कि वह बीबीसी को टारगेट क्यों कर रही है? अशोक गहलोत ने आगे कहा कि सरकार के इस कृत्य से संपूर्ण विश्व में भारत की बदनामी होगी। इतना ही नहीं बीजेपी सरकार पर लांछन लगाते हुए अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार की क्या विश्वसनीयता है? यह सरकार महंगाई और बेरोजगारी पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही और इन्हें खुद पर सरकार बनाने का घमंड हो गया है।

उधर मिले सूत्रों के मुताबिक आज बुधवार के दिन भी बीबीसी के दफ्तरों पर छापेमारी की जा रही है, जिसको लेकर पीवीसी के अधिकारियों का कहना है कि आयकर विभाग को प्रत्येक सूचना और जानकारी मुहैया कराई जाएगी, जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।