समाज में महिला अधिकारों की सुरक्षा होनी चाहिए - अल्का व्यास
कार्यक्रम के दौरान जनदक्षा ट्रस्ट से अल्का व्यास, खेमराज मेघवाल, आस्था संस्था से रेखा पालीवाल, नेहरू युवा केन्द्र से राजकुंवर राजपूत, डॉ भरत श्रीमाली, वन सुरक्षा समिति के सदस्य एवं ग्रामीण महिलाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

देश में महिलाओं को बराबरी और समानता हर क्षेत्र में मिलने के साथ साथ-साथ उन्हें हर तरह के पुरुष के बराबर अधिकार मिलने चाहिए यह बात जनदक्षा ट्रस्ट की सचिव अल्का व्यास ने बताई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज बड़गांव तहसील के सियालपुरा गांव में विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से महिला दिवस का आयोजन किया गया।
जिसमें महिलाओं ने अपने अधिकारों को जाना और इस दिन को हर्षोल्लास के साथ हर वर्ष मनाने का तय किया। इस दौरान महिलाओं ने गीत, नारे, खेल और नाचकर अपनी पहचान को समाज मे स्थापित किया। साथ ही महिलाओं की हर क्षेत्र में सुरक्षा हो, समान अधिकार मिले और लिंग समानता को लेकर चर्चा की।